हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक हुआ संपन्न




गोंडा। जनपद के पंचायत सभागार में आयोजित हिन्दु युवा वाहिनी खरगूपुर की कार्यकारी बैठक में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजदेव सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि जब तक हम अपने नगर, गांव तथा कस्बे तक लोगों को जागरूक नहीं करेंगे तब तक हमारा देश, प्रदेश एवं समाज आगे नहीं जा सकता इसी क्रम में उन्होंने कहा कि लोगों को एक साथ कैसे ले कर चला जाय इसपर भी अपने विचाार व्यक्त किए। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने के के लिए जमीनी स्तर पर हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा, प्रत्येक नगर व गांव स्तर पर हिंदू रक्षा समिति का गठन करके आम जनमानष की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु हरसम्भव प्रयास किया जाय।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहा है इसलिए सारे हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य अपने-अपने कार्य को द्रुत गति से आगे बढ़ाएं जिस से आने वाले समय में माननीय मुख्यमंत्री जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। बैठक में और भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ,जिला अध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय, जिला संयोजक पंकज सिंह,नगर अध्यक्ष मनीष प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष राजू सोनी, संगठन महामंत्री धर्मप्रकाश गुप्ता ,संगठन मंत्री शिवम जयसवाल, नगर मीडिया प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, नगर मंत्री दिनेश गुप्ता, राम जी, सुनील, वासुचन्द्र, अमन, रमाशंकर ओझा, अखिलेश शर्मा, आकाश राठौर, मोहित जयसवाल, नन्कू गुप्ता, दीपू, आदि सदस्य मौजूद रहे।
 नगर मीडिया प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता द्वारा प्रकाशित

Post a Comment

4 Comments